फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बाइक सवार अज्ञात लुटेरे को तलाशने में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। शिक्षक हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस पांच दिन बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। जांच में घटनास्थल के पास बाइक सवार लुटेरे के सक्रिय होने की बात सामने आई है। शनिवार को एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कोतवाली पहुंचकर जांच की प्रगति जानी और कई लोगों से पूछताछ की। उन्होंने घटना का जल्द खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन

छिबरामऊ कन्नौज निवासी सहायक अध्यापक सुशील कुमार गुप्ता कस्बे में पत्नी नीतू व बेटी के साथ किराये पर रहते थे। मंगलवार को वह प्राथमिक स्कूल निपनिया से साइकिल से घर वापस जा रहे थे। रास्ते में शारदा नहर की पटरी पर बाइक सवार ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। घटना के वक्त आसपास मौजूद लोगों ने बाइक सवार युवक व शिक्षक के बीच लेनदेन को लेकर विवाद होने की बात कही थी। पुलिस पुरानी रंजिश समेत लेनदेन के बिंदु पर पड़ताल करने में जुटी है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
इधर पुलिस ने आसपास रहने वालों से संपर्क किया तो उन्होंने वारदात वाले मार्ग पर पिछले दो-तीन माह से बाइक सवार लुटेरे के सक्रिय होने की बात बताई है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर बाइक पर हेलमेट लगाकर घूमने वाला युवक तमंचे के बल पर कई लोगों से रुपये लूट चुका है। रकम ज्यादा नहीं थी, इसलिए शिकायत नहीं की। यह बात सामने आने के बाद पुलिस ने लुटेरे की तलाश भी शुरू कर दी है। शनिवार को एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कोतवाली पहुंचकर सीओ शैलेंद्र सिंह व कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी से जांच की प्रगति जानी। एसपी ने कई लोगों से पूछताछ भी की। शिक्षक सुशील कुमार की पत्नी नीतू ने घटना के बाद विभाग के ही एक शिक्षक पर पति सुशील कुमार से आए दिन रुपये मांगने का आरोप लगाया है। शनिवार को कोतवाली पहुंचे एसपी ने उक्त शिक्षक से भी 20 मिनट तक पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें