मल्लावां। बारावफात के जुलूस के दौरान पुलिस पर हमला करने के मामले में फरार चल रहे लोगों में से एक आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
21 नवंबर को गांव मटियामऊ से निकले बारावफात के जुलूस में शामिल कुछ लोग जुलूस को नए रास्ते से निकालना चाहते थे। व्यवस्था संभाल रहे राघौपुर चौकी इंचार्ज मुईद अहमद खान ने जब नए रास्ते से जुलूस निकालने से मना किया तो अराजकतत्वों ने चौकी इंचार्ज व पुलिस टीम पर हमला बोल दिया था। इस मामले में चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पुलिस ने 35 नामजद और सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में अभी तक सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। बुधवार को पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी जाहिद पुत्र इस्माइल निवासी हरपुरा को गांव से गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल दीपक सिंह ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।