अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई । देहात कोतवाली क्षेत्र में शोहदों से परेशान युवती का घर से निकलना दूभर हो गया। उसने एएसपी से मिलकर कार्रवाई करने की मांग की है। सुरसा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की ओर से दी गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह देहात कोतवाली क्षेत्र में संचालित क्लीनिक पर काम करती है।
आरोप है कि वह 25 दिसंबर को वह क्लीनिक जा रही थी तभी क्लीनिक पर काम करने दो युवकों ने साथियों के साथ उसे घेर लिया और छेड़छाड़ की। इसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर उसने एएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। उसने आरोप लगाया कि उन लोगों के उसका घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। देहात कोतवाली के एसएसआई ब्रजेश सिंह ने बताया कि उनके पास कोई प्रार्थना पत्र नहीं आया है। ब्यूरो