फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को साइबर क्राइम की समझाई गई बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में फोरेंसिक टीम के विशेषज्ञों ने पुलिस कर्मियों को साइबर क्राइम की बारीकियां बताईं। उन्हें जांच के तरीके बताए।
विज्ञापन

एसआईएफएस नई दिल्ली के फोरेंसिक लैब के विशेषज्ञों ने जिले के पुलिस कर्मियों को साइबर क्राइम के विषय में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान डा. रंजीत सिंह ने घटनास्थल से मिलने वाले प्रमाण और उनकी जांच के विषय में बताया। इसके साथ ही सोशल मीडिया और बैंक से संबंधित होने वाले क्राइम के विषय में जानकारी दी। फोरेंसिक लैब से मदद लेने का तरीका बताया। प्रशिक्षण के दौरान टीम के सदस्य दुर्गेश पांडेय, महेश शर्मा, सेज अजीन ने पुलिस कर्मियों को फोरेंसिक लैब की उपयोगिता के विषय में जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी और 55 पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें