फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत, दिल्ली में मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेहटागोकुल। थाना क्षेत्र के ग्राम लगवाई निवासी युवक की शुक्रवार को शहर के नर्सिंग होम में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने शाहजहांपुर निवासी एक व्यक्ति पर रुपयों के लेनदेन में मारपीट करने और इसमें घायल होने के कारण मौत होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्राम लगवाई निवासी सुशील (18) पुत्र झिंगुरी लाल दिल्ली में प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था। वह दो जुलाई को अपने गांव घायल अवस्था में पहुंचा। परिजनों ने उसे शहर के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। रात में परिजन शव लेकर बेहटागोकुल थाने पहुंचे। बताया कि शाहजहांपुर का जलालाबाद निवासी एक व्यक्ति सुशील को मजदूरी के लिए दिल्ली ले गया था। वहां रुपयों के लेनदेन को लेकर उसने सुशील के साथ मारपीट की। इसमें गंभीर रूप से घायल होने से उसकी जान चली गई। थानाध्यक्ष अमर पाल शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


घायल युवक की मौत, मारपीट का आरोप
- दिल्ली में फैक्ट्री में काम करता था
- शाहजहांपुर का व्यक्ति मजदूरी के लिए ले गया था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें