फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के अवैध कारोबार में 25 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला (हरदोई)। शराब के अवैध कारोबार में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी को लखनऊ की एसटीएफ टीम ने शुक्रवार रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से स्कार्पियो भी बरामद हुई है। एसटीएफ ने पकड़े गए इनामी को संडीला कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ एसटीएफ में तैनात एसआई करुणेश कुमार पांडेय को सर्विलांस के जरिये 25 हजार रुपये के इनामी सोनू वर्मा पुत्र हरीश उर्फ हरिभजन निवासी नीलमठ थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ के एक्सप्रेस-वे पर स्कार्पियो से जाने की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर स्थित पहले टोल पर ही पुलिस बल को अलर्ट कर दिया। यहां टोल के नजदीक जैसे ही सोनू स्कार्पियो से पहुंचा, एसटीएफ की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ की टीम सोनू को लेकर संडीला कोतवाली पहुंची और पुलिस को सौंप दिया। संडीला के प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुमार ने बताया कि 19 फरवरी को एसटीएफ लखनऊ और संडीला कोतवाली पुलिस ने हरदोई-लखनऊ हाईवे पर बेगमगंज के निकट एक ढाबे के पास खड़े डीसीएम और स्विफ्ट से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की थी।
इस मामले में पुलिस ने मोहसिन पुत्र मोमिन निवासी कस्बा व थाना कैराना जिला शामली, हासिम पुत्र मुस्तकीम व आश मोहम्मद पुत्र नफीस निवासी मोहल्ला पनसारया कोतवाली शामली, नवाब पुत्र रमजानी निवासी कस्बा खरदुलवारी लोहारीखुर्द थाना बरथावल जनपद मुजफ्फरनगर और सोनू वर्मा निवासी नीलमठ थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की थी। मोहसिन, हासिम, आशमोहम्मद और नवाब को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन सोनू वर्मा फरार था। उस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें