मुस्करा (हमीरपुर)। गौरा गांव में दिनदहाड़े चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना के समय घर की महिलाएं हैंडपंप पर नहाने चलीं गईं थी। तभी घर में शादी के लिए रखे जेवर व नगदी सहित तीन लाख रुपये से अधिक का सामान चोर पार कर ले गए। पीड़िता ने थाने में तीन लोगों पर शंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थानाक्षेत्र के गौरा गांव निवासी बबीता पत्नी वेदप्रकाश ने एसओ को दिए प्रार्थना पत्र में बताया शनिवार सुबह 10 बजे वह अपनी सास के साथ हैंडपंप पर नहाने गई थी। उसके पति व अन्य परिजन राजस्थान में रहकर मजदूरी करते हैं। घर में कोई नहीं था, घर सूना पाकर पाकर चोरों ने मौके का फायदा उठा हाथ साफ कर दिया।
नहाने के बाद जब वह वापस आई तो उन्होंने देखा घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। वह अंदर कमरे में जाकर देखा तो वहां रखे 83 हजार नगद, 100 ग्राम सोने के जेवर व एक किलो चांदी के जेवर गायब थे। बताया अगले महीने परिवार में होने वाली शादी के लिए यह पैसे व जेवर रखे थे।
पीड़िता ने गांव के तीन लोगों पर चोरी करने की शंका जाहिर करते हुए तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक फहीम अख्तर ने कहा गांव जाकर जांच की गई है। जल्द ही चोरी का खुलासा करने की बात कही है। कहा, अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
घर में ताला लगाकर हैंडपंप पर नहाते समय हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो