फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार तारों में फंसकर वृद्ध की गर्दन कटी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतोें में फसलों की सुरक्षा के लिए लगाए गए ब्लेड वाले तार लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। हरदोई में टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर में बुधवार देर रात ब्लेड वाले तारों में फंसकर वृद्ध की गर्दन कट गई। रात भर खेत में घायलावस्था में पड़े रहने से मौत हो गई।
विज्ञापन


सुबह खेत तरफ गए ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हादसे की सूचना पुलिस देकर शव का पोस्टमार्टम कराया।

टडिय़ावां थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर निवासी रामचरन (65) पुत्र मूरत खेती करता है। उसके परिवार पत्नी जगरानी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है।

रामचरन बुधवार की शाम पड़ोस के गांव बीघा रामपुर में ग्राम प्रधान से मिलने गया था। जहां से देर रात पैदल घर आ रहा था। रास्ते में एक खेत में ब्लेड वाले तार लगे थे।
विज्ञापन


रात के अंधेरे में तार पर गिरने से गर्दन कट गई। वह रात भर खेत में घायलावस्था में पड़ा रहा। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह खेत तरफ गए ग्रामीणों ने खून से लतपथ शव पड़ा देखा।

ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर आ गए। मृतक के पुत्र सोनपाल ने पुलिस को सूचना दी। सोनपाल ने बताया कि गांव में बिगड़ैल सांड़ का आतंक हैं।

संभवत: सांड़ के हमला करने के दौरान तार पर गिरने से मौत हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। एसओ सुभाषचंद्र ने बताया कि परिजनों ने अभी आरोप से इंकार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



धारदार तारों में फंसकर वृद्ध की गर्दन कटी, मौत
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर में हादसा
प्रधान से मिलकर घर लौट रहा था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें