फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से दो घरों की गृहस्थी समेत अन्य सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
हड़हा में गुरुवार दोपहर दो घरों में आग लग गई। दोनों घरों को आग की लपटों से घिरा देख ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन


सूचना मिलने के लगभग दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों घरों में रखे राशन व गृहस्थी के सामान समेत अन्य चीजें जलकर राख हो गईं।


अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम हड़हा निवासी हरिप्रसाद के घर में गुरुवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। घर में मौजूद सदस्य किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले।
विज्ञापन


इस बीच तेज हवा के चलते आग और भड़क गई। आग ने पास ही स्थित गांव के ही स्वामीशंकर के घर को भी अपनी जद में ले लिया। दोनों घरों को आग की लपटों से घिरा देख आस पास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी, लेकिन वह सफल नहीं हो सके।

ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिलने के बाद लगभग दो घंटे देरी से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ी ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था।

हरिप्रसाद ने बताया कि आग लगने से घर में रखी चार हजार की नगदी, कपड़े, बिस्तर एक क्विंटल धान, सरसों, गेहूं समेत घर में रखेे घर में रखे बेटी के 30 हजार रुपये आदि जल गए।

वहीं स्वामी शंकर की पत्नी सरिता ने बताया कि वह बुधवार को गांव आई थी। आग लगने से उसके घर में रखे बीस हजार रुपये, झुमकी, माल व राशन एवं कपड़ों समेत अन्य सामान जल गया।

ग्रामीणों ने बताया कि अगर फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय से मौके पर आ जाती तो आग पहले ही बुझा ली जाती, इससे नुकसान काफी कम होता। वहीं, प्रधान अवध नरेश ने ने बताया कि पीड़ित परिवारों के खाने व कपड़ा एवं तिरपाल आदि की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


आग लगने से दो घरों की गृहस्थी राख

अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम हड़हा की घटना
दो घंटे देरी से पहुंची दमकल की गाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें