फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध के हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के दुगाई मजरा मीतों गांव में शनिवार रात हुई वृद्ध की हत्या के मामले में पुलिस अभी तक किसी सुराग पर नहीं पहुंच सकी है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम मीतों के मजरा दुगाई निवासी दुग्ध व्यापारी रहमान (68) की शनिवार रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उसका शव घर के सामने स्थित गोड़ा (मवेशी बांधने का स्थान) में मिला था। परिजनों ने संपत्ति विवाद में हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। इस मामले में बेटे रफीक की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को भी पुलिस को कुछ खास जानकारी नहीं मिल सकी। कोतवाल जगदीश यादव का कहना है कि घटना का जल्द खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें