हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय कि शोरी से युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी बुधवार देर शाम खेतों की तरफ शौच के लिए गई थी। पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।
टड़ियावां थाना क्षेत्र एक गांव निवासी किशोरी (13) बुधवार शाम करीब छह बजे खेतों से शौच कर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में उसे दिग्विजय सिंह 20 ने दबोच लिया और खेतों में खींच ले गया। युवक ने दुपट्टे से किशोरी का मुंह बांध दिया।
इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर युवक भाग गया। घर जाकर किशोरी ने परिजनों को आप बीती बताई। पिता ने थाने जाकर युवक के खिलाफ तहरीर दी। एसओ ओपी तिवारी ने बताया कि युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल जांच रिपोर्ट और विवेचना के आधार पर कारवाई की जाएगी।