फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में हुए विवाद से नाराज ग्रामीणों ने काटा हंगामा, की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम लोकवापुर के मजरा धन्न में गुुरुवार को गांव के युवकों ने दो दिन पहले ब्याहेे गांव के युवक के घर पर आए लड़की पक्ष के रिश्तेदारों के साथ गाली-गलौज किया।
विज्ञापन


युवक व उसके परिजनों ने विरोध किया तो दबंगों ने उसे उसके परिजनों के साथ मारपीट की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट में घायल हुए पांच लोगों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में विदाई कराई।


थाना क्षेत्र के ग्राम लोकवापुर के मजरा धन्न निवासी रामसहाय के बेटे विपिन की बरात मंगलवार को सुरसा थाना क्षेत्र के गड़ियनपुरवा निवासी संतराम के घर गई थी।
विज्ञापन


बरात में डीजे पर डांस करने को लेकर बरातियों (ग्राम धन्न निवासी युवकों) व जनातियों में विवाद हो गया था। दोनों पक्ष की ओर से बड़े बुजुर्गों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था। इसके बाद बुधवार को विपिन अपनी पत्नी संध्या को विदा करा बरात के साथ घर वापस आ गया था।

गुरुवार को संध्या के पिता संतराम रिश्तेदारों के साथ चौथी में संध्या को विदा कराने के लिए विपिन के घर आए थे। संतराम व उसके रिश्तेदारों के आने की जानकारी मिलते ही गांव के वह युवक विपिन के घर के बाहर इकट्ठा हो गए, जिनका बरात में विवाद हुआ था।

युवकों ने विपिन के घर आए रिश्तेदारों को गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर विपिन व उसके पिता रामसहाय ने बहू को विदा कराने आए उसके पिता व अन्य रिश्तेदारों को एक कमरे में बंद कर दिया और ग्रामीणों को समझाने लगा। इस पर नाराज युवकों ने रामसहाय के परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

आरोपियों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल हुई रामसहाय की बेटी आकांक्षा (22), बेटे विपिन (28), विजय (28) पुत्र मुनीम, मीनू (30) पुत्री खुशीराम, श्यामवती (65) पत्नी रामऔतार व मैकिन (63) पत्नी गया प्रसाद को अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने कमरे में बंद रिश्तेदारों को बाहर निकाला और जैसे तैसे विदाई की रस्म पूरी कराई। पीड़ित रामसहाय व संतराम दोनों ने थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। एसओ फूलचंद्र सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बेटी को विदा कराने आए लोगों को पीटा
दो दिन पहले बरात में हुए विवाद से नाराज थे युवक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें