फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर तड़पे घायल, अस्पताल ले जाते समय एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अतरौली मॉल मार्ग पर भरावन चौराहा के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक और इस पर सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल एक घंटा तक मौके पर पड़े तड़पते रहे। कुछ राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस सेवा से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने दोनों की हालत गंभीर बता लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर ले जाते समय किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

मझिगवां मजरा हयातगंज निवासी राकेश सिंह (56) पुत्र मनुआ सिंह किसान थे। शुक्रवार दोपहर वह गांव से ब्लॉक कार्यालय जा रहे थे। ई-रिक्शा चालक देवेंद्र प्रताप (55) पुत्र देशराज निवासी नवीपनाह थाना काकोरी जनपद लखनऊ उन्हें लेकर भरावन जा रहा था। अतरौली मॉल मार्ग पर भरावन चौराहे से पहले शिवमंदिर के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। घटना में देवेंद्र प्रताप और राकेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल एक घंटे तक मौके पर पड़े रहे। बाद में पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी भरावन ले जाया गया। वहां से दोनों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। राकेश सिंह ने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। राकेश सिंह के छोटे भाई शैलेंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक ओपी तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें