फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा की दुकान नकदी व जेवर उड़ाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद(हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र में आंझी स्टेशन के पास सराफा की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। यह नगदी व जेवर लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।


नगर के मोहल्ला चौक निवासी अनुज कुमार गुप्ता पुत्र रमेश की आंझी स्टेशन के निकट दानी बाबा के पास सराफा की दुकान है। बुधवार की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दिया। यह इसमें रखे 6 हजार नगद, तीन जोड़ी सोने के कुंडल, एक जोड़ी बाली, दो जोड़ी पायल, आठ मोती के दाने और 450 ग्राम पुरानी चांदी के जेवर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल उमा शंकर उत्तम ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

सराफा की दुकान से नगदी व जेवर चोरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें