फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना (हरदोई)। थाना क्षेत्र के गांव पूरा के बुधवार की देर रात रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव मिला। ट्रैक पर शव पड़ा देख मालगाड़ी के चालक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इससे पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

पूरा गांव के पास बुधवार की रात रेलवे ट्रैक पर महिला का शव पड़ा पाया गया। लखनऊ की ओर से आ रही मालगाड़ी के चालक ने ट्रैक पर शव पड़ा देख मालगाड़ी खड़ी कर दी और रेलवे पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को ट्रैक से हटवा कर मालगाड़ी को रवाना किया गया। स्टेशन मास्टर से घटना की जानकारी मिलने के बाद कछौना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। सुबह आस पास के लोगों से शिनाख्त कराने के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। ग्रामीणों ने हत्या कर शव ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका व्यक्त की है। कोतवाल जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 25 वर्ष है। उसने लाल रंग की साड़ी व ब्लाउज पहन रखा है। उसके पैरों में रंग लगा हुआ है हाथ की सभी उंगलियों में उसने अंगूठी पहन रखी है। कोतवाल ने बताया कि महिला के पास पहचान संबंधी कोई अभिलेख नहीं मिली हैं, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन







रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव
नहीं हो सकी महिला की शिनाख्त
हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें