फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खब एक युवक ने इटावा निवासी युवक पर नौकरी दिलाने के नाम पर पिता से सात लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। युवक ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



नगर के मोहल्ला खतराना निवासी प्रमोद कुमार शुक्ला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पिता अनंत सागर शुक्ला सेवानिवृत्त अध्यापक हैं। लगभग चार साल पूर्व बलवीर सिंह चौहान निवासी ग्राम नगला शिवसिंह थाना बकेवर जिला इटावा उसके पिता के संपर्क में आया। आरोपी ने बताया कि वह वह बेनीगंज के एक विद्यालय में लिपिक है।

बातचीत के दौरान आरोपी ने सहायक अध्यापक पद पर उसकी नौकरी लगवाने की बात कह कर उसके पिता अनंत सागर को झांसे में ले लिया। इसके बाद आरोपी ने उसके पिता से सात लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन


प्रमोद ने बताया कि काफी समय तक काम नहीं हुआ तो पिता ने रुपये मांगे। इस पर आरोपी ने बामुश्किल एक लाख रुपये वापस किए। बताया कि अब आरोपी रुपये मांगने पर विवाद करता है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें