फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला के बॉर्डर क्षेत्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद पुलिस ने जिला के प्रवेशद्वारों पर चौकसी बढ़ा दी है। बुधवार रात उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति और एसपी दिवाकर शर्मा ने ऊना, मैहतपुर, पंडोगा स्थित अन्य स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

एसपी ने पुलिस कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी निर्देश भी दिए। भारत-पाक सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए बुधवार रात को अफवाह फैलाने वाले पुलिस कर्मी को लेकर एसपी ने जांच के निर्देश दे दिए। जांच का जिम्मा डीएसपी अशोक वर्मा को दिया है। जांच में यदि कोई पुलिस कर्मी अफवाह फैलाता पाया गया, तो उस कर्मी को तुरंत सस्पेंड किया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार शाम ढलते ही पुलिस कंट्रोल रूम से सभी पंचायतों, शहर सहित घरों के बाहर लगी ऊंची स्ट्रीट लाइट को बंद करने के आदेश हुए। इस पर कई पंचायतों में रात के समय अंधेरा पसरा रहा। इतना ही नहीं ऊना शहर की सारी स्ट्रीट लाइटें बंद कर र्गइं। रात के समय स्ट्रीट लाइट बंद होने से अंधेरा छा गया। इससे ऊना शहरवासी सहम गए और चर्चा का बाजार भी गर्म हो गया। सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगीं। मामला उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति के ध्यान में आने के बाद स्थिति साफ हुई।
विज्ञापन


प्रजापति ने कहा कि रात के समय किसी प्रकार की लाइट बंद करने के न तो लिखित और न ही मौखिक आदेश किए गए हैं। इसके बाद उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति और एसपी ऊना दिवाकर शर्मा रात 9 बजे के बाद ऊना, मैहतपुर, पंडोगा स्थित बोर्डर पोस्टों की अन्य स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और खुद सभी शहर की लाइटें ऑन करवाईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें