फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली। मढ़िया गांव निवासी विवाहिता की मौत हो गई। घटना के बाद ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग व सीओ एवं नायब तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए बेटी को परेशान करने व पीट पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर मजरा अहिरी निवासी बंसीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी सीमा (21) की शादी बघौली थाना क्षेत्र के मढ़िया मजरा हड़हा निवासी सर्वेंद्र के साथ जून 2020 में की थी। शादी के बाद से ही आरोपी ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को परेशान करने लगे। कुछ दिन पूर्व भी आरोपियों ने उसकी बेटी से मारपीट की थी। हालांकि सुलह समझौता कर मामला शांत करा दिया गया था। बंसीलाल ने बताया कि मंगलवार रात सर्वेश उर्फ छोटे व परिजनों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी बेटी की मौत हो गई। बुधवार सुबह आरोपियों ने फोन कर बताया कि सीमा की मौत हो गई है।
सूचना मिलने पर वह अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गया। ससुरालीजन फरार मिले। वहां बेटी का शव जमीन पर पड़ा मिला, उसके शरीर पर कई जगह चोटों के निशान भी थे। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ बघौली हेमंत उपाध्याय व नायब तहसीलदार विष्णुदत्त मिश्रा समेत पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें