फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग पढ़ कर लौट रहे किशोर का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। उधरनपुर गांव से कोचिंग पढ़कर लौटते समय किशोर लापता हो गया। बाबा ने गांव के एक हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के बारीपुर गांव निवासी सौरभ (17) सोमवार की सुबह उधरनपुर गांव से कोचिंग पढ़कर घर लौट रहा था। रास्ते से वह गायब हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। मंगलवार को बाबा राम औतार ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें गांव के रंजीत उर्फ लाला के खिलाफ सौरभ का अपहरण करने का आरोप लगाया है। एसआई धर्मेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि रंजीत हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। किशोर को जल्द से जल्द तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें