फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भट्ठापुरवा में बुधवार रात घरेलू कलह में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक की पत्नी की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मढ़िया निवासी शिवा (24) शहर के मोहल्ला भट्ठापुरवा में अपनी पत्नी मोनी और दो बच्चों के साथ रहता था। बुधवार रात उसने कमरे में गमछे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आधी रात में उसके कमरे की तरफ गए परिजनों ने शव लटकता देखा, तो कोहराम मच गया। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी ने सास-ससुर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि मौखिक रूप से आरोप लगाए गए हैं। अगर तहरीर मिलेगी तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें