हरदोई। पेट दर्द से परेशान किशोरी ने सोमवार शाम घर के अंदर कमरे में दुपट्टे के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम सराय पैगू निवासी जीनस (14) पुत्री मुशीर खां का शव सोमवार देर शाम घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटकता मिला। कमरे के अंदर पहुंची उसकी मां साबिरा ने शव लटकता देखा। साबिरा के शोर मचाने पर अन्य परिजन मौके पर आ गए। पिता ने बताया कि जीनस के पेट में काफी दिनों से दर्द हो रहा था। इलाज कराने के बाद भी उसे आराम नहीं मिल रहा था जिससे परेशान होकर बेटी ने खुदकुशी कर ली। मृतका तीन भाई व दो बहनों में सबसे बड़ी थी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।