फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से प्रभारी निरीक्षक ने की अभद्रता, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिलसर हिलन में मारपीट की घटना की जांच के लिए पहुंची पुलिस का विवाद गांव निवासी युवक से हो गया। आरोप है कि पचदेवरा के प्रभारी निरीक्षक ने युवक से गाली गलौज किया और मुकदमा लिखकर जेल भेजने की धमकी दी। इसको लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

ग्राम बिलसर हिलन में दो पक्षों के बीच खेत में पानी लगाने के संबंध में मारपीट हो गई थी। शिकायत पर इसकी जांच करने के लिए पचदेवरा के प्रभारी निरीक्षक विवेक मौर्या गांव पहुंचे थे। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस टीम में शामिल कुछ लोग मारपीट करने वाले एक पक्ष की तरफदारी कर रहे थे। इस पर गांव निवासी बीएड डिग्री धारक युवा वहां पहुंच गया। युवक ने पुलिस की कार्यशैली पर आपत्ति जताई तो प्रभारी निरीक्षक आपा खो बैठे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवक को पुलिस की जीप में बैठा लिया और गाली गलौज करने के बाद मुकदमा लिखकर जेल भेजने की धमकी भी दी। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें