फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
बीरा की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पाली। गुरुवार को घर से निकले युवक का शव पाली थाना क्षेत्र में ग्राम सांड़ीखेड़ा के निकट बंद पड़े ईंट भट्ठा परिसर में शीशम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। पास मिले आधार कार्ड से शिनाख्त कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुर निवासी बीरा (22) गुजरात के अहमदाबाद में एक फैक्ट्री में कपड़ों की रंगाई का कार्य करता था। पांच दिन पहले वह गुजरात से लौटा था। भाई भूधर ने बताया कि गुरुवार को बीरा सुबह 10 बजे घर से निकला था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार को पुलिस से पता चला कि बीरा का शव थाना क्षेत्र के सांड़ीखेड़ा के निकट बंद पड़े ईंट भट्ठा परिसर में शीशम के पेड़ पर फंदे से लटक रहा है।
थानाध्यक्ष पाली विनोद गोस्वामी ने बताया कि शुक्रवार को मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की तलाशी ली तो पास मिले आधार कार्ड और पैन कार्ड के जरिए परिजनों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मां ने लगाया हत्या का आरोप
मां सुनीता ने बताया कि बीरा करीबी रिश्तेदार के घर मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम गौटिया में गया था। आरोप है कि मंगलवार को वहां दो रिश्तेदारों ने बीरा के चरित्र पर सवाल उठाते हुए मारपीट की। इन्हीं दोनों रिश्तेदारों पर सुनीता ने बीरा की हत्या कर शव फांसी पर लटका देने का आरोप लगाया है।
पिता ने भी पांच वर्ष पहले लगाई थी फांसी
बीरा के पिता लालाराम पाली थाने में चौकीदार के पद पर तैनात था। पांच वर्ष पूर्व लालाराम ने भी उसी परिसर में फांसी लगाकर खुदकुशी की थी, जिस परिसर में लगे पेड़ से बीरा ने फांसी लगाई।

मृतक की बिलखती मां सुनीता। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें