फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत 6 लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के पिहानी चुंगी निवासी आशारानी की तहरीर पर कासिमपुर थाने में पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पिहानी चुंगी निवासी आशारानी ने तहरीर में कहा है कि वर्ष 2019 में उसकी शादी कासिमपुर के पिटयारी गांव निवासी सुशील के साथ हुई है। शादी के बाद से पति व ससुराल के अन्य लोग दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।
छह मई को ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। तब से वह मायके में रह रही है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति सुशील, जेठ दीपक, जेठानी अगमा, देवर रामजी, ननद सोनी समेत छह लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें