फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

95 लीटर शराब बरामद, पांच पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
फोटो-14-जमीन के नीचे दबे लहन को निकालता आबकारी विभाग का सिपाही। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। आबकारी व पुलिस टीम ने सोमवार को हरियावां, कोतवाली देहात व संडीला क्षेत्र में अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने 95 लीटर कच्ची शराब बरामद की। साथ ही 14 किलोग्राम लहन नष्ट कराया।
विज्ञापन

आबकारी व पुलिस टीम ने थाना हरियावां के ग्राम चिरैया झाला, अकबरपुर, मोरवा व कोतवाली देहात के नया पुरवा के मजरा पाठ कुआं में दबिश दी। इस दौरान टीम ने 65 लीटर कच्ची शराब बरामद की। एक हजार किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट कराया गया। टीम ने संबंधित थानों में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। यहां आबकारी आबकारी निरीक्षक सदर राम अवध सरोज, आबकारी निरीक्षक गिरीश कुमार व संबंधित थाने की फोर्स मौजूद रही।
वहीं दूसरी टीम ने संडीला के ग्राम मल्हेरा, बेगमगंज व कंजड़ बस्ती में दबिश दी। टीम ने 30 लीटर कच्ची शराब बरामद कर चार सौ किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट कराया। आबकारी निरीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि टीम ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें