फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की मौत से आहत मजदूर ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सात माह पूर्व पुत्र की मौत से आहत मजदूर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम करनपुर के पास जंगल में रस्सी के फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन

ग्राम करनपुर निवासी कुलदीप (30) मजदूरी करता था। गुरुवार की सुबह वह घर से बिना बताए निकल गया था। देर शाम गांव से कुछ दूरी पर स्थित जंगल में शौच के लिए गए ग्रामीणों ने उसका शव फांसी पर लटका देखा, तो परिजनों को सूचना दी।
कुलदीप की पत्नी फूलन देवी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गई। फूलन के मुताबिक सात माह पूर्व उसके बच्चे की मौत हो गई थी। इसके बाद से कुलदीप परेशान रहता था और इसी से आहत होकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें