फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर फर्रूखाबाद ले जाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर (हरदोई)। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पड़ोसी गांव के युवक पर फर्रुखाबाद के सरकारी अस्पताल में नौकरी लगवाने के बहाने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि बीती 25 सितंबर को पड़ोसी गांव सुभौआपुर निवासी पूर्व परिचित सुधीर उसके घर आया। फर्रुखाबाद के एक सरकारी अस्पताल में नौकरी लगवाने की बात कहकर उसे घर से ले गया। फर्रुखाबाद में एक किराये के कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आधार कार्ड, फोटो लेकर सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। युवती ने इस सब पर नाराजगी जताई, तो युवक उसे घर छोड़ गया। बुधवार को युवती ने कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक राघवन सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें