फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गोली से लूट और हत्या में वांछित शातिर घायल

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में भर्ती गोली लगने से घायल नौशाद। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
आसपास के लिए...
विज्ञापन

लूट-हत्या में वांछित पुलिस की गोली से घायल
- शुक्रवार तड़के लखनऊ रोड पर हुई मुठभेड़
- तीन और साथी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-लखनऊ मार्ग पर लालपालपुर पुलिया के पास शुक्रवार तड़के ट्रक लूटने और हेल्पर की हत्या में वांछित युवक की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली पैर में लगने से वांछित घायल हो गया। पुलिस ने उसके तीन और साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
10 जून की रात शहर कोतवाली क्षेत्र से एफसीआई गोदाम के बाहर से गेहूं लदा ट्रक गायब हो गया था। घटना के खुलासे के लिए सीओ सिटी विकास जायसवाल के नेतृत्व वाली टीम को लगाया गया था। कुछ दिन बाद ही यह ट्रक लखनऊ से बरामद कर लिया गया था। ट्रक के हेल्पर राम खिलावन का शव लखनऊ की बंगला बाजार नहर से बरामद हुआ था। तब से पुलिस घटना के खुलासे के लिए लगी हुई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने लखनऊ रोड पर लालपालपुर के निकट वाहनों की जांच का अभियान चलाया। इसी दौरान बाइक सवार नौशाद निवासी इस्लामनगर कोतवाली कछौना भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम पर फायर कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से नौशाद घायल हो गया। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर नौशाद के भाई दिलशाद उर्फ लंबू, इस्लामनगर निवासी सूरज व एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया। एसपी अजय कुमार ने बताया कि लोगों के पास से बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं। नौशाद और सूरज पर चोरी और लूट के मामले पहले से दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
इनसेट
पुलिस का दावा : नौशाद ने की थी और ट्रक लेकर लखनऊ गया था
राम खिलावन भी कछौना का रहने वाला था। ट्रक पर हेल्पर के तौर पर कार्य करता था। कछौना के इस्लामनगर निवासी नौशाद भी एक दूसरे ट्रक पर हेल्पर था। पुलिस का दावा है कि दस जून की रात गेहूं लदे ट्रक में सोते समय राम खिलावन की हत्या नौशाद ने कर दी थी। इसके बाद खुद ट्रक चलाकर लखनऊ ले गया था। गेहूं बेच दिया था, लेकिन एफसीआई की खाली बोरियां ट्रक में ही छोड़ दी थीं। एसपी अजय कुमार के मुताबिक नौशाद ने अपने भाई दिलशाद व दो और साथियों के सहयोग से पूरी घटना को अंजाम दिया था। नौशाद की निशानदेही पर मृतक के कपड़े, उसका आधार कार्ड भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

इनसेट
सीसीटीवी फुटेज के जरिए हकीकत तक पहुंची पुलिस
दस जून की रात जब एफसीआई गोदाम के पास से ट्रक चोरी हुआ था, तो खलबली मच गई थी। सीओ सिटी विकास जायसवाल के नेतृत्व में खोजबीन में लगी पुलिस ने लखनऊ रोड से लेकर लखनऊ में ठाकुरगंज तक अलग अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की मदद से पुलिस ट्रक तक पहुंचने में कामयाब हुई थी और इसके बाद कड़ी से कड़ी जोड़कर हकीकत तक पहुंच गई।
फोटो-18-जिला चिकित्सालय में भर्ती गोली लगने से घायल नौशाद। संवाद
फोटो-19-घटनास्थल पर मौजूद पुलिस टीम। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें