हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को कथित प्रेमिका के घर घुसे किसान को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। रस्सी से बांधकर अधेड़ की पिटाई कर दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस प्रेमी और ग्रामीणों को थाने ले आई। यहां दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो गया।
अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान शनिवार रात गांव निवासी कथित प्रेमिका के घर दीवार फांदकर घुस गया। रविवार तड़के इसकी जानकारी प्रेमिका के परिजनों व ग्रामीणों को हुई, तो किसान को रस्सी से बांधकर पिटाई की गई। लगभग तीन घंटे तक ग्रामीण किसान को बांधे रहे। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसान व ग्रामीणों को थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक अतरौली महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि किसान के चोटें आई हैं, लेकिन दोनों पक्षों में समझौता हो गया। किसान ने भी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी।