फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबों व वाहनों की जांच की, शराब के कारोबार में लिप्त तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। आबकारी व पुलिस टीम ने सोमवार की रात सवायजपुर रूपापुर मार्ग पर ढाबों की चेकिंग की। ढाबा संचालकों को ग्राहकों को बैठाकर शराब न पिलाने व अवैध रूप से शराब की बिक्री न करने के निर्देश दिए। टीम ने शराब के अवैध परिवहन को लेकर वाहनों की भी चेकिंग की। इसके अलावा मंगलवार को कई गांवों में दबिश देकर अवैध शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आबकारी व पुलिस टीम ने मंगलवार को अतरौली थाना क्षेत्र के गांव सिकरोरिया नटपुरवा, कंजड़, बस्ती, ढिकुन्नी एवं गंगाखेड़ा, मल्लावां थाना क्षेत्र के कंजड़ पुरवा, पाली थाना क्षेत्र के गांव भौरापुर में दबिश दी। टीम ने 49 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। मौके से दो सौ किलो लहन नष्ट कराया। टीम ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त तीन लोगों को हिरासत में लिया। इस मौके पर आबकारी निरीक्षक राम अवध सरोज, अमित कुमार, जितेंद्र प्रताप सिंह व गिरीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें