फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध, पनीर व खोआ समेत 14 सैंपल जांच में फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जांच के लिए भेजे गए 14 सैंपलों की रिपोर्ट सोमवार को विभाग को प्राप्त हो गई है। जांच में दूध, पनीर व मावा समेत सभी 14 सैंपल फेल पाए गए हैं। अभिहित अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि सभी को नोटिस भेजी जा रही है। सक्षम न्यायालय में वाद भी दायर कराया जाएगा।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि माहेश्वरी डेरी प्रोडक्ट बघौली, भरखनी के राजेश कुमार, सुरसा के जगतपुरा के रामकिशोर, रसूलपुर बेहटा गोकुल विनय कुमार व संडीला के मोहम्मद शीफ के ढाबे से लिया गया पनीर का सैंपल जांच में फेल पाया गया है। माधौगंज में अरविंद कुमार व पाली में रघुवीर के यहां लिया गया सरसों का तेल, शाहाबाद में राज नमकीन भंडार से लिया गया नमकीन, बेनीगंज में शौकत अली के यहां से लिया गया दूध, बिलग्राम में मनीष गुप्ता व माधौगंज में प्रमोद गुप्ता की दुकान से लिया गया मावा का सैंपल जांच में फेल मिला है। इसी तरह शहर में मुन्ने मियां चौराहा पर निमित गुप्ता की दुकान से लिया गया तरबूज मिठाई, बघौली में तोताराम के यहां से लिया गया बेसन एवं शाहाबाद में अवधेश कुमार के यहां से संग्रहित किया गया रिफाइंड ऑयल का सैंपल जांच में फेल मिला है। अभिहित अधिकारी ने बताया कि सभी को नोटिस जारी की जा रही है। सक्षम न्यायालय में वाद भी दायर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें