फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए अहमदाबाद से आईं मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर में आंबेडकर पार्क के पास स्थित तालाब में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाने की कवायद और तेज हो गई है। प्लांट को लगाए जाने के लिए अहमदाबाद से मशीनें रविवार देर शाम पहुंच गईं। यह पहला तालाब होगा जहां यह प्लांट लगेगा।
विज्ञापन

तालाब को मॉडल बनाने के लिए नगर पालिका के साथ साथ जिला प्रशासन भी लगातार प्रयासरत है। इस तालाब में टेल तक सफाई की जा चुकी है। तालाब का सुंदरीकरण कराने के लिए आस-पास सीढ़ियां बनाई गईं हैं। साथ ही तालाब के किनारे-किनारे टहलने के लिए प्लेटफार्म भी बनाया जा रहा है। ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ल ने बताया कि इस तालाब मेें जल संचयन को लेकर बायोकंपैक्ट सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण करवाया जा रहा है। तालाब में शहर के अधिकांश हिस्से का गंदा पानी नालों के माध्यम से यहां लाया जाएगा। इसके बाद उस पानी को शोधित किया जाएगा और तालाब में ही शुद्ध जल को संचयित किया जाना है। जिले का यह तालाब होगा जहां पर यह प्लांट लगेगा। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद से प्लांट को लगाने के लिए मशीनें आ गईं हैं।
तकनीकी टीम आकर जल्द इसे यहां स्थापित करेगी। इसके बाद शहीद उद्यान स्थित तालाब व बेलाताली तालाब में भी प्लांट लगाने के लिए जिलाधिकारी ने अनुमति दी है।
इनसेट
गंदे जल का होगा शोधन
ईओ रविशंकर शुक्ल ने बताया कि प्लांट के लिए अहमदाबाद से टंकी सहित अन्य यंत्र जिले में आए हैं। इस प्लांट की क्षमता 50 केएलडी यानी 50 किलोलीटर प्रतिदिन की है। 50 हजार लीटर प्रतिदिन नालों से आने वाले गंदे पानी को यह प्लांट शोधित करेगा और जल का संचयन तालाब में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें