हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के गांव उनौती में मंगलवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में घायल वृद्धा की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव उनौती निवासी लीलावती (65) मंगलवार की शाम घर के बाहर संदिग्ध हालात में घायल पड़ी मिली। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। डॉक्टरों ने सिर में चोट लगने से मौत होने की बात कही है। वृद्धा के पुत्र रामचंद्र ने बताया कि घर के बाहर पैर फिसलने से चोट लगने के कारण मौत हुई है। प्रभारी निरीक्षक टड़ियावां राय सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। (संवाद)