फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में रह रही महिला का तालाब में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
टोडरपुर (हरदोई)। मझिला थाना क्षेत्र के गांव लपरहा में बुधवार की रात घर से लापता महिला का शव गुरुवार की शाम गांव के पास तालाब में उतराता मिला। पुलिस ने तालाब से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। महिला यहां मायके में रह रही थी।
विज्ञापन

गांव लपरहा निवासी जितेंद्र ने बताया कि उसकी बहन नीरज (40) की शादी 20 वर्ष पूर्व शाहजहांपुर के खुदागंज निवासी राजीव के साथ हुई थी। पति शराब का आदी था। पति की प्रताड़ना से आहत होकर नीरज 10 वर्ष से मायके में रह रही थी। बुधवार की रात वह बिना बताए घर से निकल गई। सुबह जानकारी होने पर काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुरुवार की शाम गांव से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में उसका शव उतराता मिला। भाई जितेंद्र ने बताया कि नीरज के एक बेटा व दो बेटियां हैं। पति की प्रताड़ना से परेशान होकर ससुराल छोड़ने के बाद से वह मानसिक रुप से बीमार रहने लगी थी। भाई ने घटना की वजह की जानकारी से इनकार किया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें