फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेनीगंज कस्बे में मंगलवार की देर शाम संदिग्ध हालात में वृद्धा की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां चिकित्सक ने जहर खाने की पुष्टि होने पर उपचार शुरू कराया। कुछ ही देर बाद वृद्धा ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। बुधवार सुबह परिजन पुलिस से पोस्टमार्टम न कराने की बात कहकर शव घर लेकर चले गए।
विज्ञापन

बेनीगंज कस्बा निवासी आयशा (60) की मंगलवार की देर शाम संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे बेहोशी हालत में जिला अस्पताल लाए, यहां चिकित्सकों ने जहर खाने की बात परिजनों को बताई और उपचार शुरू कर दिया। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बारे में परिजन चुप्पी साधे हैं और बीमारी से मौत होने की बात कह रहे हैं। मृतका के परिवार में दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। बुधवार सुबह परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पोस्टमार्टम न कराने की बात कही। पुलिस ने पंचनामा भराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें