फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की मौत से आहत किसान ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पत्नी की मौत से आहत किसान ने रविवार की रात गांव के बाहर खड़े बबूल के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह खेतों तरफ गए ग्रामीणों ने उसका शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम बख्शीपुरवा निवासी सर्वेश (35) खेती करता था। रविवार की दोपहर वह अचानक लापता हो गया। देर शाम तक घर न आने पर परिजनों ने गांव में तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला। सोमवार की सुबह खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने बबूल के पेड़ से गमछे के फंदे से सर्वेश का शव लटकता देखा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर परिजन मौके पर आ गए। परिजनों ने बताया कि सर्वेश के एक बेटा व दो बेटियां हैं। एक वर्ष पूर्व उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद से सर्वेश मानसिक रूप से परेशान रहता था। इससे आहत होकर उसने खुदकुशी कर ली। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया पत्नी की मौत से परेशान होकर युवक ने जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें