फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म व ठगी के आरोपी प्रेमी संग युवती फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। एक सप्ताह पहले प्रेमी पर दुष्कर्म व रुपयों की ठगी का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराने के वाली युवती रविवार की रात उसी प्रेमी के साथ चली गई। युवती द्वारा घर में छोड़ी गई चिट्ठी से परिजनों को इसका पता चला। सोमवार को युवती के पिता ने थाने पहुंच कर पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का दूसरे गांव में रहने वाले रिश्तेदार युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने कुछ दिन पहले एएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया था कि युवक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने घर से भाग चलने के लिए उकसाया। प्रेमी के उकसाने पर 15 जुलाई की रात वह घर में रखे 70 हजार रुपये लेकर सकाहा बस स्टाप पहुंच गई। वहां पहले से मौजूद युवक ने बहाने से उससे रुपये ले लिए और भाग गया। इसकी शिकायत पुलिस में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। एएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। एएसपी के निर्देश पर चार दिन पूर्व ही पुलिस ने युवक के खिलाफ तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व ठगी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर ही रही थी कि इधर, रविवार की रात युवती उसी दुष्कर्म व ठगी के आरोपी के साथ घर से चली गई। युवती घर में एक चिट्ठी छोड़ गई है। छोड़ी गई चिट्ठी में युवती ने बताया कि रात में प्रेमी युवक घर आया और उसे मनाते हुए साथ चलने के लिए कहा। मना करने पर उसने खुदकुशी करने की बात कही। इस लिए वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ जा रही है। युवती ने चिट्ठी के जरिए परिजनों से माफी मांगी और ठगी के रुपये भी प्रेमी द्वारा जल्द वापस कराए जाने की बात कही है। सोमवार सुबह पीड़ित पिता ने थाने पहुंच कर पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें