फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जच्चा-बच्चा की मौत, पति पर पिटाई का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला महिला चिकित्सालय में प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई, जबकि प्रसूता की हालत बिगड़ गई। परिजन प्रसूता को लेकर लखनऊ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता ने पति पर नशे में पिटाई करने और इसके कारण आई चोटों से जच्चा-बच्चा की मौत हो जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के घोसार निवासी प्रीती (25) गर्भवती थी। बुधवार की शाम प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां देर रात प्रीती ने बच्ची को जन्म दिया। कुछ ही देर में नवजात की मौत हो गई। इसके बाद चिकित्सक ने प्रीती की हालत गंभीर होने की जानकारी देते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन प्रीती को लेकर लखनऊ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता बर्रैयापुरवा निवासी राधे ने बताया कि प्रीती का पति शराब का आदी है और नशे में आए दिन प्रीती के साथ मारपीट करता था। आरोप है कि पति की पिटाई से आई चोट के कारण जच्चा-बच्चा की मौत हुई है। मृतका के पिता की सूचना पर पुलिस ने जच्चा-बच्चा के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें