फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में किसान ने फांसी लगाई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम अठौआ में किसान ने घरेलू विवाद में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अठौआ निवासी राकेश (45) खेती करता था। मंगलवार सुबह उसका शव गांव के उत्तर पश्चिम में स्थित एक बाग में पेड़ पर गमछे से फांसी पर लटकता मिला। शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव देखकर जानकारी परिजनों को दी। मृतक की पत्नी राधिका व अन्य परिजन बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बघौली के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि घरेलू विवाद में राकेश ने खुदकुशी की है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें