फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खंभो में करंट आने से तीन बच्चे झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विकास खंड के झरोइया गांव में बिजली के खंभों में करंट उतरने से तीन बच्चे व एक मवेशी झुलस गया। बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं करंट उतरने की घटना से नाराज ग्रामीणों ने उपकेंद्र के जेई मनोज यादव व लाइनमैन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा कर स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सधई बेहटा ग्राम सभा के मजरा झरोइया गांव में सांडी उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति दी जा रही है। गांव के कुछ बिजली के पोल में कई दिन से करंट आ रहा था। गुरुवार को गांव का अभिषेक, मोहित व अनन्या पोल की चपेट में आ गए, जिससे तीनों झुलस गए। करंट लगने से एक गाय भी झुलस गई। घटना के बाद तीनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद नाराज ग्रामीण गांव के स्कूल के बाहर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि काफी समय से बिजली के खंभों में करंट आ रहा था। इसकी जानकारी सांडी उपकेंद्र के जेई मनोज यादव व लाइनमैन मंजेश को दी गई थी, लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया। प्रधान प्रतिनिधि आशीष सोलंकी ने बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान न हुआ तो ग्रामीण जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें