हरदोई। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरनई में पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार देर शाम एक युवक को तमंचे से गोली मार दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरनई निवासी चंदन (22) की गांव के ही कन्हैया से पुरानी रंजिश चल रही है। बुधवार की शाम को इसी रंजिश में चंदन और कन्हैया के बीच विवाद हो गया। इसी विवाद के दौरान कन्हैया ने चंदन के तमंचे से गोली मार दी। आनन फानन ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चंदन को सीएचसी हरपालपुर पहुंचाया, जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। उसके सीने में दाहिनी ओर फायर के छर्रे लगे हैं। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि घटना जानकारी में है। आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।