फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने पेट्रोल पंप पर बाइक सवारों और पंप मालिक से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेहटा गोकुल थाने में तैनात एक दरोगा ने रविवार शाम सांडी-शाहाबाद स्थित एक पेट्रोल पंप पर जमकर हंगामा किया। बाइक सवारों से गाली गलौज और पेट्रोल पंप संचालक से भी अभद्रता की। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पेट्रोल पंप संचालक ने पूरी घटना की जानकारी एसपी को दी है। सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन

सांडी-शाहाबाद रोड पर मानपुर तिराहे के पास एक पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप के निकट ही बेहटा गोकुल थाने में तैनात एक दरोगा वाहनों की जांच कर रहे थे। देर शाम वे पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवा रहे दो लोगों के पास पहुंचे और उनकी बाइक की चाबियां निकाल लीं। बाइक सवारों से अभद्रता करने लगे। इस पर पेट्रोल पंप संचालक सुशील कुमार मिश्र और उनके कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और विरोध जताने लगे। आरोप है कि इस पर दरोगा आपा खो बैठे और पेट्रोल पंप संचालक से भी अभद्रता करने लगे। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सोमवार को पंप संचालक ने एसपी अजय कुमार को सीसीटीवी फुटेज के साथ प्रार्थना पत्र देकर दरोगा के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी ने बेहटा गोकुल के प्रभारी निरीक्षक से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें