फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी को बाइक से टक्कर मारी, फिर जमकर पीटा

विज्ञापन
पाली सीएचसी के बाहर लगी महिलाओं की भीड़। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र में शाहाबाद मार्ग रविवार की शाम गर्रा नदी पुल से पैदल घर जा रहे दुष्कर्म के आरोपी को युवती के चचेरे भाई ने बाइक की टक्कर मार कर गिरा दिया। इसके बाद लाठी-डंडों से पिटाई कर मरणासन्न कर दिया और भाग गए। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पाली कस्बा के एक मोहल्ला निवासी महावीर कश्यप (22) के खिलाफ 25 अगस्त एक युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। महावीर पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में रह रहा था। परिजनों ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे घर बुलाया था। शनिवार की शाम वह दिल्ली से घर आ रहा था। शाहाबाद मार्ग स्थित गर्रा नदी पुल पर बस से उतरकर पैदल घर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दुष्कर्म पीड़िता के चचेरे भाई ने उसे बाइक से टक्कर मारकर गिरा दिया। विरोध करने पर लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। हमलावर उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें