फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में बड़े भिड़े, आठ पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम चकौतीखुर्द में बच्चों के विवाद में शनिवार देर शाम दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। घटना में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

चकौती खुर्द निवासी किरन देवी का तीन वर्षीय बेटा शनिवार शाम लगभग चार बजे घर के बाहर खेल रहा था। पड़ोसी के बच्चे भी खेल रहे थे। खेल-खेल में बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। किरन का आरोप है कि शोर सुनकर बाहर निकली तो पड़ोसी रमाकांत ने गाली गलौज शुरू कर दी। आपत्ति जताने पर रमाकांत के भाई महेश, रघुनंदन, शनिदेव आदि ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इसमें किरन, उसके चाचा चुन्नीलाल, चाची छोटी और सोनेपाल घायल हो गए।
दूसरे पक्ष से महेश ने तहरीर में बताया कि गांव के पातीराम उसके भाई राधेश्याम, चुन्नी और सर्वेश ने लाठी डंडों से पिटाई कर दी। बचाने आए रघुनंदन, भतीजे इन्द्रजीत और भाभी लीला देवी को पीटा। पाली के प्रभारी निरीक्षक वेणी माधव त्रिपाठी ने बताया कि महेश, रघुनंदन, शनिदेव और रमाकांत के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष से पातीराम, राधेश्याम, चुन्नी और सर्वेश के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें