फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति समेत चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरुआरा के मजरा डडिया में शनिवार रात विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

डडिया निवासी संजय सिंह खेती करता है। उसकी शादी दो वर्ष पूर्व शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नयागांव निवासी सत्यपाल सिंह की पुत्री विनीता (22) के साथ हुई थी। शनिवार रात संदिग्ध हालात में विनीता की मौत हो गई। उसका शव फांसी पर लटकता मिला। ससुरालीजनों का कहना है कि विनीता ने फांसी लगा ली। घटना की सूचना पर रविवार को डडिया पहुंचे पिता सत्यपाल ने दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस को दी तहरीर में सत्यपाल ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शव को फांसी पर लटका देने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी वर्मा रमेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सत्यपाल की तहरीर पर पति संजय सिंह, सास ससुर और ननद के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें