फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूरिस्ट बस की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिल्हौर-कटरा मार्ग पर सड़क पार कर रहे किसान को टूरिस्ट बस ने टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही किसान की मौत हो गई। साथ जा रहे चचेरे भाई की सूचना पर परिजन पहुंच गए। पुलिस ने बस और चालक को पकड़ लिया है। बस में सवार यात्री दूसरी साधनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खरगपुर खसौरा निवासी मनोज कुमार (32) खेती करता था। रविवार को वह अपने चचेरे भाई नागपाल के साथ बाइक से फर्रुखाबाद गया था। देर शाम फर्रुखाबाद से वापस आते समय सवायजपुर कस्बे में बिल्हौर कटरा मार्ग पर मनोज की बाइक पंक्चर हो गई। इस पर मनोज ने अपने चचेरे भाई नागपाल को मिस्त्री के पास रोक दिया।
इस दौरान सड़क पार कर दूसरी तरफ जाते समय फर्रुखाबाद की ओर से आ रही टूरिस्ट बस ने मनोज को टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही मनोज की मौत हो गई। टूरिस्ट बस कासगंज से लखनऊ जा रही थी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बस और चालक को कब्जे में ले लिया। मृतक के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें