हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-लखनऊ मार्ग पर कांशीराम कालोनी मोड़ पर मंगलवार की शाम किसी बेकाबू वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
देहात कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी उमेश कश्यप (28) की नुमाइश चौराहे पर फूल की दुकान थी। मंगलवार की शाम उमेश बाइक से घर जा रहा था। हरदोई- लखनऊ मार्ग पर कांशीराम कालोनी मोड़ के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल उमेश को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक की मां माधुरी ने बताया कि उमेश विवाहित था, लेकिन उसकी पत्नी रेखा कई वर्ष पहले उसे छोड़कर चली गई थी। (ब्यूरो)
----