फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से घुसी डीसीएम, छात्र समेत डीसीएम चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां(हरदोई)। कस्बे में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सरदार पटेल इंटर कालेज के सामने शुक्रवार को प्राइवेट बस में पीछे से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बस से उतर रहा छात्र व डीसीएम चालक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी बसंत गोपाल गुप्ता (14) कस्बे के सरदार पटेल इंटर कालेज में नवीं कक्षा का छात्र है। शुक्रवार को वह उन्नाव से प्राइवेट बस से कालेज आ रहा था। कालेज के सामने बस रुकने पर वह उतर रहा था। तभी पीछे से आ रही डीसीएम ने बस में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में छात्र बसंत गोपाल गुप्ता व कानपुर के मछरिया निवासी डीसीएम चालक हबीब अहमद (55) घायल हो गए। डीसीएम चालक हबीब ने बताया कि वह कानपुर से आयुर्वेदिक दवाएं लेकर मल्लावां जा रहा था। अचानक बस रुकने पर हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें