फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्की के पट्टे में साड़ी फंसने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम ग्राम डाभा में झाड़ू लगा रही महिला की साड़ी चक्की के पट्टे में फंस गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डाभा निवासी सालिगराम ने गांव के किनारे आटा चक्की लगा रखी है। गुरुवार की सुबह उसकी पत्नी सीता देवी (42) चक्की के पास में झाडू़ लगा रही थी। झाड़ू लगाते वक्त उसकी साड़ी चल रही चक्की के पट्टे में फंस गई। पट्टे में साड़ी फंसने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पति सालिगराम व अन्य परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक के परिवार में तीन पुत्र हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें