हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम एकघरा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने युवक को कुचल दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला चिकित्सालय और फिर लखनऊ ले गए। लखनऊ में युवक की मौत हो गई।
एकघरा निवासी रामू सिंह (23) गांव में ही रहकर मजदूरी करता था। गुरुवार देर रात वह गांव के अंदर से निकली सड़क पर जा रहा था। इसी दौरान मौरंग भरी ट्रैक्टर ट्राली ने उसे कुचल दिया। ग्रामीणों ने उसके परिजनों की मदद से एंबुलेंस बुलवाई और जिला चिकित्सालय भेजा। जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में उपचार के दौरान शुक्रवार तड़के उसकी मौत हो गई। लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन घर आए। बेनीगंज कोतवाल राजकरन शर्मा ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।